मद्महेश्वर घाटी की मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने की बैठक - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ : मदमहेश्वर घाटी सभी ग्राम पंचायत प्रधानों की बैठक मनसूना में प्रधान देवेन्द्र पंवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्र में फैली समस्याओं के निराकरण के साथ प्रधान संगठन का न्याय पंचायत का गठन करते हुए प्रधान गडगू बिक्रम सिंह नेगी को प्रधान संगठन का न्याय पंचायत मनसूना अध्यक्ष व दिव्या देवी को सचिव का दायित्व दिया गया। 



 

मनसूना में आयोजित मदमहेश्वर घाटी के समस्त ग्राम पंचायत प्रधानों की बैठक में क्षेत्र में फैली विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पी एम जी एस वाई की अनदेखी के कारण ऊखीमठ - रासी मोटर मार्ग जानलेवा बना हुआ है।जबकि केदार वन्य जीव प्रभाग का सेन्चुरी वन अधिनियम क्षेत्र के तीर्थाटन व पर्यटन के विकास में बाधक बना हुआ है! वक्ताओं ने कहा कि सारी - मनणामाई - केदारनाथ, मदमहेश्वर - पाण्डव सेरा - नन्दीकुण्ड, बुरुवा - विसुणीताल पैदल मार्गो को विकसित कर तीर्थाटन, पर्यटन के साथ - साथ होम स्टे योजना को बढ़ावा दिया जा सकता है।बैठक में प्रधान संगठन का न्याय पंचायत मनसूना का गठन करते हुए संरक्षक देवेन्द्र पंवार, अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता देवी, मीडिया प्रभारी प्रदीप राणा, कोषाध्यक्ष कमलेन्द्र नेगी के अलावा प्रताप सिंह राणा, बीर सिंह पंवार, राजेश्वरी देवी, कुन्ती देवी, सरोज देवी, पुष्पा देवी महावीर सिंह को सदस्य नामित किया गया! जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन सर्वोपरि माना गया है।प्रधान संगठन के न्याय पंचायत मनसूना नव नियुक्त अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र में फैली हर समस्या के निराकरण के लिए सभी को साथ लेकर संघर्ष किया जायेगा।