ऊखीमठ: ग्राम पंचायत जलई सुरसाल के नागेश्वर महादेव मन्दिर में नागेश्वरी कीर्तन मण्डली के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा में प्रतिदिन सैकड़ों रामभक्त कथा श्रवण कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। शुक्रवार श्रीराम कथा में भव्य जल कलश यात्रा निकाली जायेगी तथा शनिवार को नौ दिवसीय श्रीराम कथा का समापन होगा ।श्रीराम कथा के छटवे दिन शब्द तुलसी हिंदी राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र का विमोचन करत हूए कोटेश्वर महादेव तीर्थ के महंत 108 श्री शिवानन्द गिरी ने कहा कि वर्तमान में पत्रकारिता क्षेत्र चुनौतीपूर्ण हो गया है फिर समाचार पत्र का प्रकाशन सराहनीय पहल है।

