भाजपा पीपलकोटी नगर मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

नगर मंडल पीपलकोटी मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करते हुए जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट राज्य मंत्री राजकुमार पुरोहित व बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट                          


भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम के तहत नगर मंडल पीपलकोटी के  प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ बिरही डी एन डी गेस्ट हाउस में हुआ । नगर मंडल पीपलकोटी के मंडल प्रशिक्षण वर्ग शुभारंभ एवं उद्घाटन करते हुए जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अखंड भारत के दृढ़ संकल्प के राष्ट्रवाद के विचारों पर चलने वाली पार्टी है । भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक एवं कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को चला रही है ।


हमें प्रत्येक गांव में अंतिम व्यक्ति तक इन विकास की योजनाओं का लाभ दिलाना होगा।हम सुदूरवर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस अवसर पर राज्य मंत्री राजकुमार ने कार्यकर्ताओं को 2014 के बाद हुई अंत्योदय प्रयत्नों के बारे में विस्तार से बताया एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का भी बखूबी बखान किया ।उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद जिस प्रकार से कांग्रेस के शासन में गरीबों दलितों शोषित वंचितों की उपेक्षा कर योजनाएं बनाई जाती थी वही 2014 के बाद माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से गरीबों दलितों श्रमिकों एवं किसानों के लिए जन कल्याणकारी नीतियां बनाकर अंत्योदय परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ और आज देश में गरीबों दलितों किसानों एवं बेरोजगारों के लिए अनेकों नीतियां बनाई जा रही हैं और अनेकों योजनाएं चल भी रही है। जिनका लाभ जनता को सीधे मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार डिमरी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और भारतीय जनता पार्टी किसी एक परिवार अथवा एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है भारतीय जनता पार्टी में लोकतंत्र है और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों ने पार्टी की स्थापना अंत्योदयी प्रयत्नों के लिए किया है।


भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख शेखर वर्मा कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने भारत वर्ष को आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज देकर देश को । इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद हटवाल विनोद कनवासी दशोली मंडल अध्यक्ष बिक्रम सिंह बर्तवाल जिला महामंत्री नवल भट्ट महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी जिला मिडिया प्रभारी महावीर सिंह रावत जिला उपाध्यक्ष देवीलाल भारती विधायक प्रतिनिधि ईश्वर सिंह विधायक प्रतिनिधि झिंक्वाण पूर्व जिला पंचायत सदस्य भागीरथी कुंजवाल विधायक प्रतिनिधि रोबिन सिंह पवार भरत सिंह राणा शेर सिंह राणा जिला पंचायत सदस्य दीपा देवी राणा नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल संजय सिंह रावत विमा देवी चंद्रकला खंडूरी गणेशी देवीशरोज कुंवर दीपा देवी विनोद नेगी वीरेंद्र सिंह कठैत साथ ही सभी जिला पदाधिकारी मंडलों के पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्रों के संयोजक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री सत्येंद्र सिंह रावत एवं कुशला डिमरी एवं दशौली मंडल महामंत्री दिलवर सिंह रावत और  दीपक पंत व बीरेंद्र सिंह फरस्वान ने संयुक्त रूप से किया।