ब्रेकिंग न्यूज़ जोशीमठ/बद्रीनाथ
संजय कुँवर जोशीमठ
लम्बे समय बाद उच्चहिमालयी क्षेत्रों में आज हुई ताजा बर्फबारी से जोशीमठ सहित अलकनंदा और धौली गंगा घाटी के तापमान में आई गिरावट। अचानक आये मौसमी बदलाव से बदरीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज।
यात्री कड़ाके की सर्दी में भी पहुँच रहे हैं धाम, वहीं धाम में कुछ समय तक बर्फ के फोहे गिरने से तापमान में आई भारी गिरावट। वहीं बद्रिपुरी के उपरी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से बदरीनाथ धाम में शीत लहर लौट आई है। क्षेत्र की नीलकंठ चरणपादुका,वसुधारा,सतोपंथ,घाटी में हल्की बर्फबारी हुई है।जोशीमठ की हाथी,घोड़ी,पालकी,सहित चिनाप घाटी कुवारीपास,डयालीसेरा,घाटी में लम्बे समय बाद बर्फबारी होने से सूखे बुग्याली क्षेत्र हल्की बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं।