जोशीमठ नगर क्षेत्र में भालू का हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कल देर रात से अब तक 10 घंटे से जोशीमठ के अलग-अलग जगहों पर भालू ने चार लोगों पर हमला कर दिया, जिससे चार व्यक्ति घायल हो गए। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
जिसके बाद घायलों को उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों घायल व्यक्तियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि जोशीमठ में एक भालू जिसके एक बच्चा शायद खो गया जिसके वजह भालू लोगों पर हमला कर रहा है।हालाकि वन विभाग की टीम भालू को भगाने में लगी हुई है।सभी घायलों को सहायता राशि दे दी गई है। बता दें कि भालू ने कल देर रात से चार लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा शोर मचाया जिसके बाद भालू वहा से भाग गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना देने पर सभी घायलों को 108 के माध्यम से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाया गया। जिसके बाद घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
भालू के हमले से घायलों के नाम
1) कैलाश दास उम्र 60 वर्ष निवासी उमा माहेश्वरी आश्रम विष्णुप्रयाग।
2)खड़क सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी चुनार मारवाड़ी जोशीमठ।
3) दीपक जोशी पुत्र दया प्रसाद जोशी उम्र 30 वर्ष निवासी चुनार मारवाड़ी जोशीमठ।
इसके अतिरिक्त रात्रि में एक अन्य व्यक्ति दिनेश निवासी परसारी, जोशीमठ को भी भालू द्वारा घायल किया गया।