अच्छी खबर : कोरोना से बचाव के लिए काण्डई के नवीन रावत की गांव में खास पहल " करो योग रहो निरोग" -  नवीन चन्द्र(रिंकेश) 

एक शक्श ऐसा भी 
देवभूमि की अद्भुत सुन्दरता को हम शब्दों में नहीं तोल सकते हैं।वरन यहाँ की संस्कृति सभ्यता रिती-रीवाज रहन - सहन ,बोली -भाषा रूह में इस तरह उतर जाती है मानो हमें स्वर्ग की अनुभूति हो रही हो। सुन्दर वादियाँ घने जंगल ऊँची-ऊँची हिम चोटियों के बीच व्यस्त ग्रामीण जन-जीवन।



कर्तव्य परायण और नि:स्वार्थ सेवा भाव की कई कहानियाँ हमें सदियों से सुनायी जाती है।वरन देवभूमि के कुछ महानभाव ने देश की आर्थिक,समाजिक,राजनैतिक स्थिति को बेहत्तर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।हालांकि देवभूमि का युवा सरदह पर अपना बलिदान देने में भी कभी अछूता नही रहा है। यहाँ के कण - कण में हमें समर्पण का भाव देखने को मिलता है, चाहे वो किसी भी क्षेत्र में हो। आज मैं आपका परिचय देवभूमि के एक ऐसे युवा से करता हूँ जो सीमांत जनपद चमोली जिले के काण्डई गाँव के रहने वाले हैं।जिनका नि:स्वार्थ प्रेम और समर्पण आज क्षेत्र के हर व्यक्ति की जुवाँ पर रहता है।आज  जहाँ कोरोना वायसर से सम्पूर्ण विश्व प्रभावित है ऐसे दौर मे नवीन रावत ने 'करो योग रहो निरोग' की एक अनोखी पहल चलायी है जिसमें योग के  साथ-साथ धार्मिक, सांस्कृतिक,अनेक प्रोग्राम क्षेत्र व क्षेत्र के से विभिन्न स्थान में नि:स्वार्थ रूप से चलाये जा रहे हैं।आज इनके माध्यम से योग का महत्व ग्रामीण परिवेश का आम जन मानस जान पा रहा है।भाई नवीन रावत की योग पहल उन युवाओं को करारा जवाब है।जो उचित शिक्षा प्राप्त करने के बाद यहाँ से पलायन कर रहें हैं। आपार संम्भावनाऐं होने के बावजूद भी अपनी प्रतिभा निखारने में असर्मथ हैं।
 योग गुरू बाबा नवीन रावत और उनकी सम्पूर्ण टीम अनन्त
           शुभकामनाएं एवं बधाईयाँ
             नवीन चन्द्र(रिंकेश) 
             नन्दा धाम कुरूड़