ऊखीमठ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पंजाब का प्रभारी बनाये जाने तथा महासचिवों में हरीश रावत का कद बढ़ाये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व संगठन महासचिव बेणुगोपाल का आभार व्यक्त किया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस सेवादल प्रदेश महासचिव आनन्द रावत ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पंजाब प्रदेश का प्रभारी बनाने जाने से पंजाब में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में उत्तराखंड में विकास की गंगा बही उसी की बदौलत आज सैकड़ों लोग आत्मनिर्भर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हमेशा गाड़ - गदेरों व कोदा झंगोरा की बात कर हर काश्तकार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। रावत ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन द्वारा राष्ट्रीय संगठन में उनका कद बढ़ाये जाने से हर कार्यकर्ता में उत्साह बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संगठन में पूर्व मुख्यमंत्री का कद बढाये जाने से देवभूमि उत्तराखंड भी गौरव महसूस कर रहा है तथा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता ने कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपना जीवन ही संगठन के लिए समर्पित कर रखा है उसी की बदौलत आज उन्हें पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। गुरिल्ला संगठन की जिला अध्यक्ष व संगठन की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बसन्ती रावत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हमेशा कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी व समर्पित भावना से हमेशा कार्य किया है उसी की बदौलत आज उन्हें राष्ट्रीय संगठन में कद बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हमेशा देवभूमि उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास की पहल की है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पंजाब का प्रभारी तथा राष्ट्रीय संगठन में कद बढाये जाने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सोमेश्वरी भटट् कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रणजीत रावत, सुरेन्द्र पुष्वाण, दिलवर सिंह, प्रह्लाद सिंह राणा, कुन्जी लाल, बुन्दी लाल, देवेश त्रिवेदी, रामी देवी, राम दुलारी, पूजा देवी, जयन्ती देवी ने खुशी व्यक्त की।