डीएम चमोली ने दुर्मी-गौणा ताल का किया स्थलीय निरीक्षण - संजय कुंवर चमोली

संजय कुँवर निजमुला,दुर्मी ताल, चमोली, 


बहु प्रत्याशित ऐतिहासिक दुर्मी ताल गौणा ताल पुनर्निर्माण के संबंध में जिलाधिकारी चमोली स्वाति एस भदोरिया द्वारा जनपद के सभी अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर जायज़ा लिया।दुर्मी ताल/गौणा ताल का गहन निरीक्षण कर पौराणिक नाव का भी अवलोकन किया। क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों में तालाब निर्माण की उत्सुकता देखते-देखते जन समूह में तब्दील हो गयी।क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने - अपने ग्रामसभाओं की जनसमस्याएं अधिकारीयों के समक्ष प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी चमोली ने कहा कि निजमुला घाटी में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं ईसको विकसीत करने की पहल की जाएगी।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हंसदत्तदत्त पांडे ने कहा कि इस क्षेत्र में नगदी फसलें बहुत होती हैं किसानों को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अपने उत्पादों को उचित मूल्य पर बेचना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने क्षेत्र के सभी युवाओं को पर्यटन एडवेंचर एवं पर्यटन गाइड होमस्टे योजना और स्वरोजगार के लिए अनेकों प्रकार के मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना संचालित की जा रही है हम सब को उसका लाभ लेना चाहिए।जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र में सहकारी बैंक की शाखा खोल दी गई है और सभी के प्रयासों से सहकारी बैंक एवं सहकारी बैंक से दिए जा रहे अनुदान एवं ऋण योजनाओं का सभी को लाभ लेना चाहिए प्रधान संघ के अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को क्षेत्र की समस्याओं के निदान हेतु बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।



जिला पंचायत सदस्य दीपा देवी राणा ने कहा कि महिलाओं को महिला समूह के माध्यम से अनेकों प्रकार की स्वरोजगार की योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चमोली बुशरा अंसारी जल निगम जल संस्थान पीएमजीएसवाई एवं खंड विकास अधिकारी तहसीलदार वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी समाज कल्याण विभाग विद्युत विभाग आदि सभी विभागों के अधिकारी गण मौजूद थे। निर्मला घाटी महापंचायत के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खाती ने जोर देकर कहा कि पूरे क्षेत्र को पर्यटन के नक्शे पर उतारना होग जिससे अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह रावत हुकम सिंह बर्तवाल वीरेंद्र सिंह कठैत कान सिंह बिष्ट मोहन सिंह नेगी दुर्मी की प्रधान श्रीमती कविता देवी देवेंद्र सिंह पवार चतुर सिंह बिष्ट उमेद सिंह बिष्ट मंडल महामंत्री वीरेंद्र सिंह फरसाण मदन सिंह बिष्ट पूर्व प्रधान ब्यारा वीरेंद्र सिंह फर्स्वाण थान सिंह खाती प्रधान ब्यारा बृजलाल क्षेत्र के सभी प्रधान गण क्षेत्र पंचायत सदस्य गण एवं सभी सामाजिक कार्यकर्ता महिला मंगल दल के अध्यक्ष युवक मंगल दल के अध्यक्ष उपस्थित रहे।