भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाई पंडित दीनदयाल जयंती

 गोपेश्वर में धूमधाम से मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती                            


एकात्म मानववाद' के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्‍थापक, समाज के पथ प्रदर्शक व प्रेरणास्रोत पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला मुख्यालय गोपेश्वर में धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर गोपेश्वर नगर मंडल द्वारा जिला मुख्यालय गोपेश्वर के दीनदयाल पार्क में जाकर स्वच्छता अभियान आस पड़ोस में मास्क वितरण एवं दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया। साथ ही दशोली मंडल द्वारा भेषज संघ जिला मुख्यालय कोठियालसैंण मे औषधि पादपौं का रोपण किया गया।व अपने अपने घरों में एक -एक औषधि पौधों का वितरण कर लगाएंगे।भेषज संघ मुख्यालय में पं० दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी में पं०दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी चमोली रघुबीर सिंह बिष्ट ने कहा कि पं०दीनदयाल जी का संकल्प अन्त्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा में शामिल कर उसका उत्तथान करना चाहिए।


वर्तमान समय में भी केन्द्र राज्य सरकार पं०दीनदयाल उपाध्याय जी के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को चल रही है।हम सबको समाज के अंतिम व्यक्ति तक उस विकास के कार्यों को पहुंचाने का भगीरथ प्रयास करना होगा।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी चमोली रघुबीर सिंह बिष्ट, भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, दशोली मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्तवाल, नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, जिला महामंत्री नवल भट्ट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुलदीप वर्मा, विधायक प्रतिनिधि ईश्वर सिंह झिंकवान, विधायक प्रतिनिधि श्रीमती पुष्पा पासवान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, चंद्रकला खंडूरी, कला पाठक प्रियंका बिष्ट, हरि बोधनी खत्री, सुधा बिष्ट, दीपा बिष्ट,राधा देवी, कैप्टन सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह राणा, सुदर्शन सिंह, मोहन सती, प्रकाश बिष्ट, अमित मेडी, संजय राज, महामंत्री कुशलानंद डिमरी, सत्येंद्र रावत, कार्यक्रम के संयोजक मोहन सिंह कोटिया, कैप्टन आनंद सिंह फरस्वान, धर्मेंद्र सिंह कुंवर, गजेंद्र सिंह ओसवाल, सुरेंद्र सिंह रावत, अनिल गढ़िया, नवीन फरस्वान, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवर कडेरी, रोशन कोहली, जसपाल सिंह रावत आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री वीरेंद्र सिंह रावत ने किया।