बदरीनाथ : नीलकंठ ट्रैक पर रास्ता भटके 3 पर्यटकों को चमोली पुलिस द्वारा सकुशल किया गया रेस्क्यू
25 सितंबर की रात्रि को थानाध्यक्ष बदरीनाथ सतेंद्र सिंह को सूचना मिली कि नीकलकंठ ट्रैक पर जाते समय 03 पर्यटक रास्ता भटक गये हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समय 21:00 बजे थाना बदरीनाथ से पुलिस टीम नीलकंठ की ओर पर्यटकों की ढूंढ खोज करने हेतु रवाना की गयी, अंधेरा एवं मुश्किल रास्ता होने के बावजूद रेस्क्यू टीम द्वारा विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए ढूंढ खोज की गयी। काफी ढूंढ खोज करने के पश्चात श्री बद्रीनाथ धाम से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर रात्रि लगभग 12 बजे पुलिस टीम द्वारा तीनों पर्यटकों को सकुशल बरामद कर रेस्क्यू किया गया, पर्यटकों द्वारा बताया कि वह दिनाँक 25 सितंबर की सुबह 10 बजे नीलकंठ ट्रेक हेतु निकले थे एंव शाम के समय अंधेरा होने के कारण वह रास्ता भटक गये। तीनों पर्यटकों द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद किया गया।
नाम पता पर्यटक:-
1. राहुल शर्मा पुत्र श्री राजेश शर्मा, निवासी शाहदरा, उत्तरी पुर्वी दिल्ली
2. प्रंशु शर्मा पुत्र श्री पंकज शर्मा, निवासी शाहदरा, उत्तरी पुर्वी दिल्ली
3. श्रीकांत बड़ोला पुत्र जयगोपाल बड़ोला, निवासी देवप्रयाग, हाल निवास श्री बद्रीनाथ।
पुलिस टीम:-
1. उ0नि0 श्री गगन मैठाणी
2. का0 चन्दन नागरकोटी
3. का0 प्रमोद कुमार