चमोली जिले मुख्यालय में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाई-बहन का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन को पौधों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।संकल्प अभियान के अंतर्गत हर वर्ष रक्षा बंधन के अवसर पर पौधों पर रक्षा सूत्र की परंपरा है।
संकल्प अभियान के संयोजक मनोज तिवारी कहते है कि बच्चों को इस अभियान में जोड़ने का उद्देश्य उनमें पर्यावरण के प्रति लगाव पैदा करना है। वह नई पीढ़ी को संस्कार के तौर पर विकसति करना है। इस अभियान की शुरुआत 4 वर्ष पूर्व शिक्षक और पर्यावरण प्रेमी मनोज तिवारी द्वारा शुरू किया गया। तब से रक्षाबंधन पर हर वर्ष रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाता है। इस अवसर पर मनोज तिवारी, कांति तिवारी, रामेश्वरी देवी,सतेश्वरी, मनोज थपलियाल,रश्मि थपलियाल,अर्नव,मौली,ताशी समेत कई बचे वह महिलाएं सामिल थे।