विगत दो-तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण मंडल घाटी एवं आसपास के गांव सिरों, कठुड , दोगड़ी, कांडाई गांव में काफी नुकसान हुआ है। आज भाजपा जिलाध्यक्ष रघुबीर विष्ट ने गांव में जाकर लोगों की समस्याएं सुनी।
बारिश से हुए नुकसान की सूचना जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय विधायक माननीय महेंद्र भट्ट जी व सांसद तीरथ सिंह रावत को दी। और तत्काल प्रभाव से प्रभावितों की समस्या का निदान हो ऐसा भरसक प्रयत्न किया गया। उनके साथ मंडल अध्यक्ष दसौली/जिला पंचायत सदस्य पिलंग वार्ड विक्रम सिंह बर्तवाल जिला पंचायत सदस्य देवर खरोरा योगेंद्र प्रसाद सेमवाल क्षेत्र के सभी प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में हम सब प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। हर समस्या का हर संभव निदान करने का प्रयास किया जाएगा।