बंड क्षेत्र के लिए विधायक ने दी बड़ी सौगात,गडोरा बनेगा अटल उत्कृष्ट आदर्श विद्यालय - अनुराग थपलियाल

बंड क्षेत्र के लिए विधायक ने दी बड़ी सौगात : सूबे के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने एक माह पूर्व गढ़वाल क्षेत्र का भ्रमण दौरान चमोली जिले में सभी ब्लॉक में दो - दो आधुनिक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलने की घोषणा की थी। जिस पर उनके द्वारा क्षेत्र के विधायक से सुझाव मांगे गए। बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने अपने विधानसभा के दशोली ब्लॉक में गोपेश्वर और बंड क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम का स्कूल खोलने का सुझाव दिया गया है। बंड क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम का स्कूल खोलने से क्षेत्र के 3 दर्जन से अधिक पंचायतों के नौनिहालों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही बंड क्षेत्र के लोगों की अंग्रेजी माध्यम स्कूल का सपना भी साकार हो गया है।



बंड क्षेत्र की जनता द्वारा लंबे समय से टीएचडीसी द्वारा अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की मांग की गई। जिस पर कंपनी द्वारा हमेशा ही लोगों के विश्वास के साथ छलावा किया गया और आज तक विद्यालय खोलना तो दूर इसके लिए नींव का एक पत्थर तक नहीं रखा गया। लेकिन आज उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री और क्षेत्रीय विधायक महेंद्र भट्ट द्वारा बंड क्षेत्र के लोगों की लंबी बहुप्रतीक्षित सपने को पंख लगा हकीकत में तब्दील कर दिया है। क्षेत्र की जनता ने और प्रतिनिधियों ने विधायक और शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया है। भाजपा दशोली मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल ने कहा कि बंड क्षेत्र में अटल आदर्श अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलने से क्षेत्र के नौनिहालों का भविष्य सुनहरा होगा। साथ ही क्षेत्र की जनता की अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का सपना भी साकार हुआ है। विद्यालय खुलने से पलायन तो रुकेगा ही साथ ही क्षेत्र के गरीब बच्चों को भी अब घर में ही अंग्रेजी माध्यम शिक्षा से अपने भविष्य संवारने का मौका मिलेगा। उन्होंने इसके लिए माननीय विधायक महेंद्र भट्ट और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का आभार व्यक्त किया।