विधायक महेंद्र भट्ट ने महिला मंगल दलों को बांटी सामाग्री

चमोली जिले के पोखरी विकास खंड में गुरूवार को बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने क्षेत्र की महिला मंगल दलों को सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन के लिए सांस्कृति सामग्री का वितरण किया।



बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने विधायक निधि से महिला मंगल दलों को  सांस्कृतिक सामग्रियों का वितरण किया। विधायक आवास पोखरी में आयोजित कार्यक्रम में  क्षेत्रीय युवा कल्याण विभाग के माध्यम से विधायक ने महिला मंगल दल तोड़जी व सेरामालकोटी की महिलाओं को सांस्कृतिक सामग्री वितरित की जिसमे तोणजी की महिला मंगल दल को एक लाख रुपये तथा सेरा मालकोटी की महिला मगल दल को 75 हजार रुपये की सांस्कृतिक सामग्री वितरित की गयी।  इस अवसर पर विधायक ने कहा कि इस प्रकार की सामग्रियों के वितरण से ग्रामीण क्षेत्रों की महिला मंगल दलो को भी सांस्कृतिक गतिविधियों मे भाग लेने का मौका मिलता है और पहाड़ी संस्कृति का प्रचार प्रसार होता है। कहा कि सांस्कृतिक सामग्री को महिला मगल दलो को देने का मुख्य उद्देश्य नयी पीढ़ी की महिलाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों मे भाग लेने के लिये प्रोत्साहित करना है जिससे हमारे पहाड की संस्कृति जीवत रह सके। इस अवसर पर  महिला मंगल दल तोणजी की अध्यक्ष गणेश देवी, कोषाध्यक्ष संगीता देवी, प्रधान मुकेश नेगी, सेरामालकोटी महिला मंगल दल अध्यक्ष नीमा देवी, कोषाध्यक्ष  ऊषा  देवी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र पाल भण्डारी, दिगपाल नेगी, गजपाल बर्तवाल, प्रधान नैल  संजय सिंह रमोला,प्रधान बंगथल ललित मिश्रा आदि मौजूद थे।