भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार जी ने थराली विधानसभा की पदाधिकारीय बैठक नगर मुख्यालय थराली में ली ।जिसमें प्रदेश महामंत्री संगठन में कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति के बारे में बताया और प्रत्येक पदाधिकारी को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को प्रत्येक बूथ के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करना होगा।साथ ही आधुनिक समय में फेसबुक,ट्वीटर,वर्सप आदि सोशल मीडिया के माध्यम से एवं वर्चुअल रैलियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं से संपर्क एवं जनता से संवाद स्थापित करना होगा ।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सर्वप्रथम राष्ट्र हित दूसरे नंबर पर पार्टी हित एवं तीसरे नंबर पर अपना हित की बात कर समाज की सेवा करनी होगी।
बैठक में जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कोरना काल में पार्टी द्वारा जनहित में किए गए कार्यों का विवरण रखा एवं सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।कोविड-19 के समय में लॉकडाउन के चलते जन समस्याओं का जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर निवारण किया आगे भी इसी प्रकार सेवा भाव से कार्य करते रहेंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट जिला प्रभारी विजय कपरुवाण, राज्य मंत्री रिपुदमन सिंह रावत, प्रदेश मंत्री बलबीर घुनियाल, थराली के विधायक मंडीपरिषद अध्यक्ष विनोद सिंह नेगी, विधायक मुन्नी देवी शाह, विधानसभा बैठक संयोजक अनिल शाही, नगर पंचायत अध्यक्ष हिमानी वैष्णव, दीपा भारती प्रमुख देवाल प्रमुख थराली, कविता देवी प्रमुख नारायण बगड़ यशपाल सिंह नेगी प्रथम नंदानगर घाट श्रीमती भारती देवी जिलापंचायत सदस्य श्रीमती नंदीता रावत कृष्णा सिंह बिष्ट सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष गण मंडल महामंत्री गण कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रुप से जिला महामंत्री समीर मिश्रा एवं नवल भट्ट ने किया।