प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से कार्य करने होंगे,चुनौतियों को अवसर में बदलना होगा : सीएम

आत्मनिर्भर भारत के  संदर्भ में राज्य में पंचायतों की भूमिका पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने समस्त त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल क्लास के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते आज पूरा देश तमाम सामाजिक और आर्थिक समस्याओं से लड़ रहा है। कहा कि सावधानी और सर्तकता रखते हुए हम सब इस बीमारी पर काबू पा सकते हैं। कोविड 19 की लड़ाई में मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधि की सराहना की। कहा कि इस महामारी में पंचायत प्रतिनिधि अहम भूमिका निभा रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा उनकी सरकार ने देश के विभिन्न राज्यों मे फंसे 3.28 लाख लोगों को सुरक्षित घर पहुंचाया है। आज राज्य के सभी जिलों में पर्याप्त  मेडिकल उपकरण एव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से कोरोना के साथसाथ डेंगू बीमारी से भी सावधानी रखने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत नेट फेज 2 परियोजना से राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में इंटरनेट पहुॅचाया जाएगा। गांव में इंटरनेट सुविधा होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी। सीएम ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से कार्य करने होंगे। चुनौतियों को अवसर में बदलना होगा। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना होगा। देश में गरीबों को राहत पहुॅचाने के लिए नंबर माह तक लोगों को निःशुल्क राशन वितरित किया जाएगा। आज भारत आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी देते हुए सीएम ने कहा कि इस योजना के तहत सभी तरह के कार्य किए जा सकते हैं। जिन क्षेत्र में लोग कार्य करना चाहते हैं लगभग सभी प्रकार के कार्य इस योजना के अन्तर्गत आच्छादित किए गए हैं। प्रदेश में सीमान्त एवं लघु कृषकों के लिए 3 लाख तक का ़ऋ़ण ब्याज मुक्त दिया जा रहा है। लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए 10 हजार मोटर साइकिल एवं टैक्सी देने की योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमालयन ग्रीन कन्सेप्ट पर फोकस कर रही, इसका उदेश्य हिमालयन उत्पादों को बढावा देना है। हिमालयन उत्पादों की राष्टीय एवं अन्तराष्टीय स्तर पर डिमांड बहुत अधिक है। इसका लाभ सीधे किसानों को मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पंचायत प्रतिनिधियों से वर्चुअल क्लसा के माध्यम से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया।


जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, एसडीएम अनिल कुमार चनियाल ने जोशीमठ ब्लाक के राजकीय इंटर काॅलेज तपोवन में वर्चुअल क्लसा में प्रतिभाग किया। इस दौरान ग्राम प्रधान किशोर कनियाल, पूर्व उप प्रधान ओम प्रकाश डोभाल आदि सहित ग्राम पंचायतों वार्ड सदस्य उपस्थित थे।