देवस्थानम बोर्ड द्वारा चारधाम यात्रा के लिए आठ हजार से अधिक पास जारी - संजय कुंवर बदरीनाथ धाम

देवस्थानम बोर्ड द्वारा 11 जुलाई सांय पांच बजे तक 548 ई -पास  जारी। इस सप्ताह  साढ़े आठ हजार से अधिक  ई- पास जारी हुए। प्रदेश के लोगों में चारधाम यात्रा के प्रति दिखाई दे रहा उत्साह ।      बदरीनाथ,उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड द्वारा प्रदेश के लोगों के लिए चार धाम यात्रा का एक जुलाई से शुभारंभ हो चुका है। इस क्रम में  ग्यारहवें  दिन सांय पांच बजे तक उत्तराखंड देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड की वेबसाइटwww.badrinath-kedarnath.gov. in से 548 लोगों ने चार धामों हेतु ई पास बुक कराये हैं।
जिसमें श्री बदरीनाथ धाम के लिए  159 श्री केदारनाथ धाम के लिए 283 श्री गंगोत्री हेतु 72 श्री यमुनोत्री धाम हेतु 34 लोगों ने ई पास बुक कराये हैं। सावन माह शुरू होते ही श्री केदारनाथ एवं श्री गंगोत्री के लिए ई पास की संख्या में  वृद्धि हो रही है।उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने यह जानकारी दी है। बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग, सेनेटाइजेशन के पश्चात ही मंदिरों में तीर्थ यात्रियों को प्रवेश दिया जा रहा है। मास्क  पहनना अनिवार्य किया गया है शोसियल डिसटेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा मार्ग पर देवस्थानम बोर्ड के यात्री विश्राम गृहों को तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु खोला जा चुका है। तीर्थयात्रियों से अपेक्षा की जा रही है कि अति आवश्यक होने पर ही धामों में रूकें। यह कोशिश रहे कि दर्शन के पश्चात तीर्थ यात्री निकटवर्ती स्टेशनों तक वापस आ जाये।
प्रदेश सरकार का प्रयास है कि चारों धामों में धीरे-धीरे तीर्थ यात्रियों की आमद हो ताकि पर्यटन एवं तीर्थाटन को गति मिल सके।अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी.सिंह ने बताया कि   देवस्थानम बोर्ड द्वारा  1 जुलाई से 11जुलाई शाम पांच बजे  तक 8682 -पास जारी किये जा चुके हैं। ई पास तीर्थ यात्रियों को उनके द्वारा सुझाई गयी तिथियों हेतु जारी किये गये है।
देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़  ने बताया कि चारधामों में  पांच हजार से अधिक तीर्थ यात्री पहुंच चुके है। पोर्टल प्रभारी संजय चमोली के अनुसार   ई- पास के लिए श्रद्धालुओं द्वारा लगातार संपर्क किया जा रहा है तथा यात्रियों को उचित मार्गदर्शन किया जा रहा है।


Popular posts
हरेला : जल विद्युत निगम व केदारनाथ दास सेवा मंडल द्वारा रुच्छ महादेव मंदिर में किया गया पौधरोपण - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ
Image
प्रांतीय उद्योग मंडल द्वारा व्यापार मंडल की कार्यकारिणी भंग, नई की अधिसूचना जारी - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ
Image
औली की खूबसूरत वादियां देख अभिभूत हुए Tv सीरियल "कहीं तो होगा" फेम अभिनेता राजीव खंडेलवाल - संजय कुँवर जोशीमठ
Image
छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण संपन्न - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ
Image
रैणी - तपोवन में राहत एवं रेस्क्यू कार्य युद्ध स्तर पर जारी, रविवार को अलग-अलग स्थानों पर मिले 12 शव - संजय कुंवर रैणी तपोवन
Image