भाष्कर बने प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और मोहन नेगी महामंत्री

गैरसैंण : रविवार को उत्तराखंड की ग्रीष्म कालीन राजधानी गैरसैण में प्रधान संगठन की बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश की कार्यकारणी का गठन किया गया। सर्व सहमति से भाष्कर संभल को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। वहीं बैठक में गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाये जाने की मांग भी रखी गई।


गैरसैण में आयोजित बैठक में प्रधानों ने सरकार से मांग की कि गैरसैण को स्थायी राजधानी बनाया जाय ताकि नवोदित उत्तराखंड राज्य पर दो राजधानियों का आर्थिक बोझ न पडे़ साथ ही प्रधानों ने पंचायती राज एक्ट को लागू करने तथा मनरेगा का सोशल ऑडिट न करवाये जाने की भी मांग सरकार से की। बैठक में प्रधान संगठन की प्रदेश कार्यकारणी का भी गठन किया गया। जिसमें उत्तराखंड के 13 जनपदों में से 11 जनपदों के जिलाध्यक्षों ने प्रतिभाग कर भाष्कर संभल को प्रदेश अध्यक्ष चुना तथा महामंत्री चमोली से मोहन नेगी व उत्तरकाशी से प्रताप सिंह रावत को चुना गया। संरक्षक मनोहर आर्य व उपाध्यक्ष मीनू क्षेत्रीय, सरिता अधिकारी, मनोज पंडलिया, हेमा आर्य, रूपेश चौहान, खीमानंद विनवाल के अलावा अन्य पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। साथ ही 15 दिनों के भीतर कार्यकारणी के विस्तार करने का भी निर्णय लिया गया।


Popular posts
हरेला : जल विद्युत निगम व केदारनाथ दास सेवा मंडल द्वारा रुच्छ महादेव मंदिर में किया गया पौधरोपण - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ
Image
औली की खूबसूरत वादियां देख अभिभूत हुए Tv सीरियल "कहीं तो होगा" फेम अभिनेता राजीव खंडेलवाल - संजय कुँवर जोशीमठ
Image
प्रांतीय उद्योग मंडल द्वारा व्यापार मंडल की कार्यकारिणी भंग, नई की अधिसूचना जारी - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ
Image
रैणी - तपोवन में राहत एवं रेस्क्यू कार्य युद्ध स्तर पर जारी, रविवार को अलग-अलग स्थानों पर मिले 12 शव - संजय कुंवर रैणी तपोवन
Image
छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण संपन्न - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ
Image