भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कोठियालसैण स्थित कार्यकर्ताओं परिवार के साथ किया पौधेरोपण
भाजयुमो नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर में स्थित कोठियालसैण कस्बे में जा कर भाजयुमो कार्यकर्ताओं के परिवार के साथ मिलकर पौधेरोपण किया।दीपक भट्ट ने बताया की भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल के द्वारा पूरे प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं से हरेला पखवाड़ा मनाने का आह्वान किया गया, उसी के मद्देनजर आज पुनः भाजयुमो गोपेश्वर इकाई द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया और कार्यकर्ताओं के परिवार से सीधा संवाद हो इस बात का विशेष ध्यान रखते हुए आज के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गयी। इस मौके पर भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष कमलेश तिवारी, अमित कुमार, संजय कुमार, प्रशांत सजवाड़, अक्षांश सजवाड़ मैजूद रहे।
भाजयुमो नगर अध्यक्ष दीपक भट्ट के नेतृत्व में पौधरोपण