भाजपा प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार ने किया बदरीनाथ धाम के दर्शन, कोरोना मुक्त के लिए मांगी मनौती

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन माननीय अजेय कुमार ने भारत के अंतिम गांव माणा जाकर स्थानीय लोगों की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने माणा के पूर्व ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा से बात कर माणा गांव के सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी ली और कहा कि इस गांव का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है यह धार्मिक स्थल होने के साथ ही पर्यटक स्थल भी है। और स्थानीय लोगों को अपने स्थानीय उत्पाद तैयार कर अपनी आर्थिकी को मजबूत करना होगा। इसके बाद श्री बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन कर वैश्विक महामारी कोविड-19 से सारे विश्व को निजात पाने के लिए मन्नत मांगी ।


उन्होंने श्री बद्रीनाथ के रावल जी से बैठकर वर्तमान पूजा पद्धति की भी जानकारी ली उनका कहना है कि धीरे धीरे-धीरे सब सामान्य हो जाएगा और यह धार्मिक स्थल में फिर से तीर्थ यात्रियों का आना-जाना सामान्य हो जाएगा। उन्होंने हनुमान चट्टी वरुड़ी पटोरी स्लाइडिंग जॉन लामबगड़ पांडुकेश्वर गोविंदघाट और जोशीमठ में जनप्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ताओं सभी से मिलकर कुशल क्षेम पूछी। श्री बद्रीनाथ में कई अन्य जनप्रतिनिधियों पंडा समाज के पुजारियों सभी से भेंट वार्ता की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट जिला प्रभारी बिजय कपरुवाण प्रदेश मंत्री बलवीर घुनियाल पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल राज्यमंत्री रामकृष्ण रावत सहकारी बैंक के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत बद्रीनाथ नगर पंचायत के अध्यक्ष अरविंद शर्मा गोपेश जोशीमठ नगर मंडल अध्यक्ष नितेश चौहान नितिन व्यास गोविंद सिंह केरणी अंशुमन भंडारी नगर पंचायत पार्षद धीरज मेहता गौरव आदि उपस्थित रहे।


Popular posts
हरेला : जल विद्युत निगम व केदारनाथ दास सेवा मंडल द्वारा रुच्छ महादेव मंदिर में किया गया पौधरोपण - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ
Image
प्रांतीय उद्योग मंडल द्वारा व्यापार मंडल की कार्यकारिणी भंग, नई की अधिसूचना जारी - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ
Image
औली की खूबसूरत वादियां देख अभिभूत हुए Tv सीरियल "कहीं तो होगा" फेम अभिनेता राजीव खंडेलवाल - संजय कुँवर जोशीमठ
Image
रैणी - तपोवन में राहत एवं रेस्क्यू कार्य युद्ध स्तर पर जारी, रविवार को अलग-अलग स्थानों पर मिले 12 शव - संजय कुंवर रैणी तपोवन
Image
छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण संपन्न - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ
Image