पिता बच्चे की जान है पिता बच्चे का अरमान है - मनोज तिवारी,, निशान्त,,

विषय-पितृ दिवस विशेष



पिता बच्चे की जान है,
पिता बच्चे का अरमान है।
पिता हर घर की जान है,
पिता बच्चे का अभिमान है।।


रोटी कमाने हर रोज,
सँघर्ष करता दुनियां से लड़ता।।
घर की जरूरत पूरी करने में,
जो खप जाए पिता वो है।।


पिता घर की छत है,
जो धूप बारिश को सहकर।
हर संकटों से जो लड़कर,
उफ्फ भी न करे पिता वो है।।



पिता एक छाँव है,
पिता बच्चे का स्वाभिमान है।
पिता है तो हर गम,
घर से कोशो दूर है।।


मनोज तिवारी,, निशान्त,,
गोपेश्वर उत्तराखण्ड