दशोली प्रमुख विनीता देवी घर- घर जाकर बांट रही मास्क-अनुराग थपलियाल

दशोली ब्लॉक प्रमुख द्वारा गांव गांव में जाकर लोगों को मास्क और सेनेटाइजर वितरण किए जा रहे हैं। उनके इस कार्य की हर कोई प्रशंसा कर रहा है साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी उनको बधाई दी है।



                       वैश्विक महामारी कोरोना से पूरा देश तप रहा है। संकट की इस घड़ी में हर कोई अपनी -अपनी ओर से लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।कही समाजिक संगठनों द्वारा लोगों को लंगर लगा कर भोजन और खाद्य सामग्री वितरण किए जा रहे हैं। चमोली जिले के दशोली ब्लॉक प्रमुख द्वारा गांव-गांव में जाकर लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरण किए जा रहे हैं। प्रमुख द्वारा अब तक 2 दर्जन से अधिक गांव में 5000 से अधिक मास्क वितरण किए गए। कृषि विभाग के सहयोग से साबुन और ग्लब्स भी वितरण किए गए।



प्रमुख द्वारा डोर टू डोर जाकर लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। दशोली ब्लॉक की प्रमुख विनीता देवी ने बताया कि कृषि विभाग के सहयोग से अब तक 2 दर्जन से अधिक गांव में मास्क और सैनिटाइजर वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि दशोली ब्लॉक के सभी पंचायतों में मास्क सैनिटाइज का वितरण किया जाएगा साथ ही लोगों को इस महामारी से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ अनुसूचित जाति प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार भी उपस्थित रहे। प्रमुख द्वारा घर - घर जाकर लोगों को मास्क वितरण करने से हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है। साथ ही प्रमुख  अपने कार्य से आजकल  सोशल मीडिया पर सुर्खियों बटोर रही है। प्रमुख के कार्य की सराहना करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी सोशल मीडिया से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।