दशोली ब्लॉक प्रमुख ने बंड क्षेत्र के गांवों में बांटा मास्क और सैनिटाइजर

 दशोली प्रमुख ने बंड क्षेत्र के गांवों में जाकर लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के  लिए जागरूक किया। साथ लोगों को मास्क और सैनिटाइजर के साथ ही कीटनाशक दवाओं का वितरण किया गया।


प्रमुख विनीता देवी द्वारा विगत तीन सप्ताह से दशोली ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों में घर घर जाकर लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है साथ ही लोगों को मास्को सैनिटाइजर भी दिया जा रहा है। प्रमुख द्वारा अब तक 50 से अधिक पंचायतों में जाकर लोगों को इस बीमारी से लड़ने के लिए जागरूक किया गया।


सभी गांव में लोगों को मास्क और सैनिटाइजर के साथ ही कीटनाशक दवाओं का वितरण किया गया। इसी क्रम में आज प्रमुख द्वारा बंड क्षेत्र के सल्ला, रेतोली, नरगोली और कम्यार गांव में मास्क सैनिटाइजर और कीटनाशक दवाओं को छिड़काव हेतु लिक्विड पाउडर उपलब्ध कराया गया। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा प्रमुख का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार, प्रदीप नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।


Popular posts
हरेला : जल विद्युत निगम व केदारनाथ दास सेवा मंडल द्वारा रुच्छ महादेव मंदिर में किया गया पौधरोपण - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ
Image
औली की खूबसूरत वादियां देख अभिभूत हुए Tv सीरियल "कहीं तो होगा" फेम अभिनेता राजीव खंडेलवाल - संजय कुँवर जोशीमठ
Image
प्रांतीय उद्योग मंडल द्वारा व्यापार मंडल की कार्यकारिणी भंग, नई की अधिसूचना जारी - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ
Image
रैणी - तपोवन में राहत एवं रेस्क्यू कार्य युद्ध स्तर पर जारी, रविवार को अलग-अलग स्थानों पर मिले 12 शव - संजय कुंवर रैणी तपोवन
Image
छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण संपन्न - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ
Image