चमोली में 32054 प्रवासी विभिन्न राज्यों से घर लौटे - संजय कुंवर चमोली

कोरोना संकट के चलते जिले के प्रवासी नागरिकों की घर वापसी लगातार जारी है। अब तक 32054 प्रवासी देश के विभिन्न राज्यों से अपने घर लौट चुके है। जनपद में यूपी से 1724, गुजरात से 466, राजस्थान से 904, मध्यप्रदेश से 114, हिमांचल से 263, दिल्ली से 2922, पंजाब से 786, हरियाणा से 2285, महाराष्ट्र से 933, आन्ध्र प्रदेश से 172, दमनदीप से 22, जम्बू कश्मीर से 54, गोवा से 186, दादार एंड नगर हवेली से 155, तमिलनाडू से 41, पश्चिम बंगाल से 17 तथा बिहार से 12, कर्नाटक से 142, तेलंगाना से 25, अरूणांचल प्रदेश से 3, केरला से 33, छत्तीसगढ से 4, अंडमान निकोबार से 10, झारखंड से 12, असम से 13, लद्दाख से 1, नागालैंड से 3 सहित कुल 11302 प्रवासी घर पहुॅचे है। इसके अलावा उत्तराखण्ड राज्य के देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर एवं अन्य जनपदों से 20752 प्रवासी अपने घर पहुॅचे है।जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बडी संख्या में घर लौटे प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशानुसार घर लौटे प्रवासियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है और उनको स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जो लोग स्वरोजगार करने के इच्छुक है उनकी सूची तैयार की गई है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 300 से अधिक लोग आवेदन कर चुके है। मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने बताया कि प्रवासियों को कृषि, उद्यान, उद्योग, डेयरी, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, पर्यटन आदि रेखीय विभागों की योजनाओं से भी लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तरों पर कार्ययोजना तैयार की गई है।
 


Popular posts
औली की खूबसूरत वादियां देख अभिभूत हुए Tv सीरियल "कहीं तो होगा" फेम अभिनेता राजीव खंडेलवाल - संजय कुँवर जोशीमठ
Image
हरेला : जल विद्युत निगम व केदारनाथ दास सेवा मंडल द्वारा रुच्छ महादेव मंदिर में किया गया पौधरोपण - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ
Image
रैणी - तपोवन में राहत एवं रेस्क्यू कार्य युद्ध स्तर पर जारी, रविवार को अलग-अलग स्थानों पर मिले 12 शव - संजय कुंवर रैणी तपोवन
Image
प्रांतीय उद्योग मंडल द्वारा व्यापार मंडल की कार्यकारिणी भंग, नई की अधिसूचना जारी - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ
Image
छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण संपन्न - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ
Image