अलग-अलग राज्यों से आज 232 प्रवासी पहुंचे चमोली

  • सोमवार को हरियाणा गुरूग्राम से 152, राजस्थान उदयपुर से 58 तथा चण्डीगढ मोहाली से 22 प्रवासियों सहित कुल 232 लोग अपने जनपद चमोली पहुॅचे। विगत 04 मई से अब तक 3646 प्रवासियों की सुरक्षित घर वापसी हो चुकी है। 04 मई को देहरादून से 1351 प्रवासी, 05 मई को चण्डीगढ व राजस्थान से 233 प्रवासी, 06 मई को रूडकी व ऋषिकेश से 32 प्रवासी, 07 मई को हिमांचल व चण्डीगढ से 26 प्रवासी, 08 मई को हरियाणा, दिल्ली व देहरादून से 764 प्रवासी, 10 मई को हरियाणा से 27 प्रवासी तथा 11 मई को हरियाणा, राजस्थान व चण्डीगढ से 232 प्रवासी चमोली पहुॅचें। सुरक्षित अपने घर गांव पहुंचने पर प्रवासी बेहद खुश है और संकट की इस घड़ी में घर तक पहुॅचाने के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त कर रहे हैं।                                                      जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशानुसार प्रवासियों की गौचर मेला मैदान में बनाए गए स्टेजिंग एरिया में थर्मल स्क्रीनिंग, मेडिकल जाॅच एवं पूरा डाटा तैयार किया जा रहा है। यहाॅ पर सभी प्रवासियों को फूड पैकेट दिए जा रहे है। एहतियात के तौर पर संदिग्ध एवं रेड जोन से आने वाले प्रवासियों को फेसलिटी क्वारेन्टाइन में ठहराए जा रहा है। फेसलिटी सेंटरों में भोजन, पेयजल, आवास, जरूरी सामान इत्यादि की समुचित व्यवस्थाएं की गई है। किसी भी सुझाव या शिकायत के लिए पंजिका रखी गई है। यहाॅ पर प्रवासियों की मेडिकल टीम द्वारा प्रतिदिन जाॅच की जा रही है। अभी तक सभी व्यक्तियों के स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य है। ग्रीन जोन से आने वाले 3259 प्रवासियों को मेडिकल जाॅच के बाद होम क्वारेन्टीन किया गया है। होम क्वारेन्टीन किए गए प्रवासियों को संबधित तहसील मुख्यालय से उनके गंतव्य स्थलों को भेजा जा रहा है। गौचर में एसडीएम वैभव गुप्ता, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड, एआरटीओ आल्विन राॅक्सी सहित स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, तहसील प्रशासन एवं नगर पालिका की टीम रात दिन ड्यूटी पर मुस्तैद है और प्रवासियों को गंतव्य तक पहुॅचाने में जुटी है।


Popular posts
औली की खूबसूरत वादियां देख अभिभूत हुए Tv सीरियल "कहीं तो होगा" फेम अभिनेता राजीव खंडेलवाल - संजय कुँवर जोशीमठ
Image
हरेला : जल विद्युत निगम व केदारनाथ दास सेवा मंडल द्वारा रुच्छ महादेव मंदिर में किया गया पौधरोपण - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ
Image
रैणी - तपोवन में राहत एवं रेस्क्यू कार्य युद्ध स्तर पर जारी, रविवार को अलग-अलग स्थानों पर मिले 12 शव - संजय कुंवर रैणी तपोवन
Image
प्रांतीय उद्योग मंडल द्वारा व्यापार मंडल की कार्यकारिणी भंग, नई की अधिसूचना जारी - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ
Image
छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण संपन्न - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ
Image